11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi NZ Visit: ‘भारत-न्यूजीलैंड FTA ऐतिहासिक मील का पत्थर’, पीएम मोदी ने क्रिस्टोफर लक्सन को दिया श्रेय

India New Zealand Relations: न्यूजीलैंड दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। पीएम मोदी ने क्रिस्टोफर लक्सन का आभार जताया और दोनों देशों के संबंधों को नई गति मिलने की बात कही।
2 min read
Google source verification
India-New Zealand Free Trade Agreement

पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन। (Photo - ANI)

PM Modi New Zealand tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के बाद अब न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। शनिवार को ऑकलैंड में उन्होंने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को दोनों देशों के संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। साथ ही, इस समझौते को अंतिम रूप तक पहुंचाने के लिए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और उनकी सरकार का आभार जताया।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को नई गति दी है। साथ ही, दोनों देशों ने अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के लोगों द्वारा भारत के प्रति दिखाए गए आत्मीयता और स्नेह की जमकर सराहना करते हुए कहा, 'यह हमारे संबंधों की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसने हमारी साझेदारी को नई ऊर्जा दी है और हमारी मित्रता के संकल्प को और मजबूत किया है। जब आप भारत आए थे, तभी एफटीए पर बातचीत की प्रक्रिया शुरू हुई थी। पूरे न्यूजीलैंड ने जिस एकजुटता और तेजी के साथ इतने कम समय में इस समझौते को अंतिम रूप दिया, वह दुनिया में सबसे तेजी से संपन्न हुए व्यापार समझौतों में से एक है। इस उपलब्धि के लिए मैं आपके नेतृत्व, आपकी सरकार और आपकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।'

पीएम मोदी उद्योगपतियों और खेल हस्तियों से करेंगे मुलाकात

भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को न्यूजीलैंड के प्रमुख उद्योगपतियों और खेल जगत की नामी हस्तियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह भारतीय समुदाय के एक विशाल कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों और भविष्य के सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) लागू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। माना जा रहा है कि यह यात्रा व्यापार, निवेश और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।