11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

US Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दे दिया अल्टीमेटम, कहा- अगर 24 घंटे में बात नहीं मानी तो अंजाम बुरा होगा

US Iran Conflict: होर्मुज को लेकर एकबार फिर अमेरिका और ईरान के बीच तलवारें खिंच गई है। दोनों ने एक दूसरे पर नए सिरे से हमले किए हैं। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया है।
2 min read
Google source verification
Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

US Iran Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एकबार फिर धमकी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज को सार्वजनिक तौर पर खुला हुआ घोषित कर दिया जाए। उसके ऊपर कोई भी शुल्क न लगाया जाए। अगर ईरान इससे मानने से इनकार करता है तो उसके लिए यह बहुत बुरा साबित होगा। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप यही चाहते हैं कि जिस रास्ते से दुनिया का 25 फीसदी कच्चा तेल गुजरता है। वह सबके लिए खुला रहे। उस पर कोई भी शिपिंग चार्ज न लगाया जाए।

ईरान ने बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया: ट्रंप

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान ने मसले के हल के ल‍िए बातचीत जारी रखने का अनुरोध क‍िया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे को ईरानी संसद के स्पीकर बाघेर गालिबाफ ने खारिज कर दिया है। दरअसल, ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा था कि इस्लामी गणराज्य ईरान ने हमसे बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है। हमने ऐसा करने के लिए सहमति दे दी है, लेकिन अमेरिका ने उन्हें बिल्कुल साफ शब्दों में बता दिया है कि युद्धविराम अब खत्म हो चुका है।

ईरान ने किया समझौते का उल्लंघन: जेडी वेंस

वहीं, गुरुवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आरोप लगाया था कि ईरान ने व्यापारिक जहाजों पर हमला करके शांति समझौता ज्ञापन का उल्लंघन किया है। उन्होंने ईरान को सीधे शब्दों में चेतावनी दी कि हॉर्मुज स्ट्रेट से समुद्री यातायात में बाधा डालने की कोई भी और कोशिश अमेरिका की ओर से और भी कड़े सैन्य जवाब को न्योता देगी।

नेतन्याहू और ट्रंप के बीच हुई बातचीत

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच अलग-अलग मोर्चों पर तालमेल बनाए रखने पर सहमति जताई। स‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू के कार्यालय ने बयान में कहा, "इस बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू को खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।"