
Flags of U.S., Taiwan & China
चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति रही है। पिछले कुछ महीनों में यह स्थिति और भी ज़्यादा तनावपूर्ण हो गई है। चीन ताइवान पर अपना हक मानता है और ताइवान का कहना है कि वो एक स्वतंत्र देश है। दुनिया के कई देश भी ताइवान को स्वतंत्र देश मानते हैं और यह बात चीन को पसंद नहीं है। बढ़ते तनाव के बीच चीन ने पिछले कुछ महीनों से ताइवान बॉर्डर के आस-पास एक्टिविटी बढ़ा दी है। इन सबके बीच अमरीका (United States of America) शुरू से यह साफ कर चुका है कि वो ताइवान के साथ है। हाल ही में अमरीकी डिफेंस एजेंसी पेंटागन (Pentagon) के एक सीनियर अधिकारी ने ताइवान का दौरा भी किया था। अब इस पर चीन की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।
चीन ने की निंदा
पेंटागन के सीनियर अधिकार के ताइवान दौरे की चीन ने निंदा की है। इसके साथ ही पिछले कुछ समय में अमरीका और ताइवान के बढ़ते सैन्य संबंधों पर भी चीन ने निशाना साधा है। चीन की तरफ से कहा गया है कि इन सब से कुछ भी नहीं होगा और इस तरह के कदम मामले को और उकसाने का काम करते हैं। इसके साथ ही चीन ने अमरीका को इस तरह के कदम न उठाने की हिदायत भी दी है।
यह भी पढ़ें- अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बड़ा बयान, 'यूक्रेन को कभी नहीं जीत पाएगा रूस'
अमरीका और चीन में बढ़ा तनाव
ताइवान के समर्थन की वजह से पिछले कुछ महीनों में अमरीका और चीन में तनाव भी बढ़ गया है। दोनों देशों के अधिकारी एक-दूसरे के देशों के बारे में अक्सर ही तंज कस्ते रहते हैं। कुछ समय पहले ही अमरीका में एक चाइनीज़ जासूसी बैलून के मिलने के बाद से यह तनाव और बढ़ गया है। इस बैलून को अमरीकी एयर फोर्स ने मार गिराया था। अब पेंटागन के सीनियर अधिकारी के हाल ही में किए गए ताइवान दौरे के बाद अमरीका और चीन में यह तनाव और भी बढ़ सकता है।
अमरीका और चीन के बीच बढ़ते विवाद का ही नतीजा है कि अमरीकी एयर फोर्स के जनरल ने कुछ समय पहले ही आशंका जताई थी कि दोनों देशों के बीच 2025 में युद्ध हो सकता है। अमरीकी सांसद माइकल मैककॉल ने भी इससे सहमति जताई थी।
यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: युद्ध के विषय पर व्लादिमीर पुतिन ने संबोधन में कही बड़ी बात, 'जारी रहेगी यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई'
Published on:
22 Feb 2023 04:56 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
