रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को अगले 3 दिन में एक साल पूरा हो जाएगा। पिछले साल 24 फरवरी को इस युद्ध की शुरुआत हुई थी। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस की आर्मी ने यूक्रेन को चारों तरफ से घेर लिया था और घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया था। रूस का लक्ष्य जल्द से जल्द यूक्रेन पर कब्ज़ा करना था, पर एक साल से चले रहे इस युद्ध में अब तक रूस को वो करने में कामयाबी नहीं मिली है जो उसका लक्ष्य था। हालांकि लगातार चल रहे इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में अब तक भारी तबाही मच चुकी है। जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। बड़ी तादाद में लोगों को यूक्रेन छोड़कर जाना पड़ा। पर सभी मुश्किलों के बावजूद यूक्रेन अभी तक युद्ध में डटा हुआ है। ऐसे में इस युद्ध को एक साल पूरा होने से पहले आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश के नाम संबोधन दिया है।