24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को एक साल पूरा होने वाला है। इस युद्ध में अब तक जान-माल का काफी नुकसान हो चुका है। इसके साथ ही बड़ी बड़ी तादाद में लोग अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़कर भी भाग चुके हैं। रूस के प्लान के अनुसार कुछ दिनों में यूक्रेन पर कब्ज़ा करना था, पर रूस की ताकतवर आर्मी और खतरनाक हथियारों के बावजूद यूक्रेन की आर्मी अभी भी डटकर उनका सामना कर रही है। यूक्रेन को इस युद्ध में कई देशो की तरफ से मदद मिली है। यूक्रेन के मददगार देशों में अमरीका (United States of America) सबसे आगे रहा है। अमरीका शुरू से ही यूक्रेन को वित्तीय और सैन्य सहायता दे रहा है। हाल ही में अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) भी अचानक से यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) जाकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) से मिले थे। इसके बाद बाइडन पोलैंड (Poland) की राजधानी वॉरसॉ (Warsaw) पहुँचे और इस युद्ध के विषय में संबोधन पेश किया।