रिपोर्ट में बताया गया है कि तिब्बत (Tibet) के बच्चों पर ये प्रतिबंध 30 दिसंबर से शुरू हो गए हैं। इसका मकसद बच्चों के तिब्बती भाषा के इस्तेमाल पर रोक लगाना और धार्मिक कार्यों में हिस्सेदारी को कम करना है। चीन के इन नए नियमों के मुताबिक तिब्बत की राजधानी ल्हासा समेत पूरे तिब्बत में बच्चों को अब दो महीने की सर्दियों की छुट्टियों के दौरान किसी भी एक्स्ट्राकरिकुलर तिब्बती एजुकेशन में शामिल होने से रोक दिया गया है। अधिकारी सभी तिब्बती बच्चों के लिए अब ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि इन सबके बजाय ये बच्चे अपने दूसरे कौशल को निखारने की कोशिश करें।