16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन ने 2 दिन में ताइवान की ओर भेजे करीब 80 फाइटर जेट्स और वॉरशिप्स, बढ़ा तनाव

China-Taiwan Conflict: चीन और ताइवान के बीच तनाव की स्थिति जगजाहिर है और किसी से भी छिपी नहीं है। पर हाल ही में चीन ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jul 13, 2023

fighter_jet_and_warship_1.jpg

Fighter jet and warship

चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच तनाव की जो स्थिति है, वो जगजाहिर है और किसी से छिपी नहीं है। दोनों देशों के बीच कई सालों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह है ताइवान पर हक। चीन के अनुसार ताइवान पर उसका हक है। दूसरी तरफ ताइवान के अनुसार वो एक स्वतंत्र देश है। दुनिया के कई देश भी ताइवान पर चीन का हक नहीं मानते और ताइवान को स्वतंत्र देश मानते हैं। इसी वजह से चीन और ताइवान में विवाद और तनाव चल रहा है। पर हाल ही में चीन ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है।


क्या है चीन का नया कदम?

हाल ही में ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि चीनकी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने मंगलवार सुबह 6 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे के बीच ताइवान के आसपास करीब 40 फाइटर जेट्स और 9 नेवी शिप्स भेजे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इस बात की भी जानकारी दी कि चीन ने बुधवार सुबह से दोपहर तक अपने अन्य 31 फाइटर जेट्स भी ताइवान की तरफ भेजे हैं, जो ताइवान के आसपास ही रहेंगे। इसके अलावा चीन ने ताइवान के की ओर वॉरशिप्स भी भेजे हैं। ऐसे में चीन ने ताइवान की ओर करीब 80 फाइटर जेट्स, नेवी शिप्स और वॉरशिप्स भेजे हैं।

बढ़ा तनाव

चीन के इस कदम से ताइवान से उसका तनाव और बढ़ गया है। ताइवान की सरकार इस स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।


कब से है दोनों देशों के बीच तनाव?

चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे और तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और चीन इसका विरोध करता है। इसी वजह से और तभी से दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है।

यह भी पढ़ें- फिर फिसली अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन की जुबान, वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की को बता दिया व्लादिमीर पुतिन