7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह है धरती की सबसे ठंडी जगह, पड़ती है इतनी सर्दी कि जम जाए लोग

Coldest Place On Earth: ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। पर क्या आपको पता है कि धरती पर सबसे ठंडी जगह कहाँ हैं? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
World's coldest place

World's coldest place

ठंड का मौसम शुरू हो चुका है और धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है। दुनियाभर में लगभग सभी देश इस समय ठंड को अनुभव कर रहे हैं। कई जगह कम सर्दी पड़ती है, तो कई ऐसी जगह भी होती हैं जहाँ कंप-कंपा देने वाली सर्दी पड़ती है। इन जगहों पर सर्दियों में जाना काफी मुश्किल होता है क्योंकि तापमान इतना कम हो जाता है कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। पर क्या आपको पता है कि धरती पर सबसे ठंडी जगह (Coldest Place On Earth) कौनसी है? आइए हम बताते हैं।

पूर्वी अंटार्कटिक पठार है धरती पर सबसे ठंडी जगह

अंटार्कटिका (Antarctica) में पूर्वी अंटार्कटिक पठार (Eastern Antarctic Plateau) धरती पर सबसे ठंडी जगह है। इस जगह पर इतनी ज़्यादा सर्दी पड़ती है कि लोग जम सकते हैं। रिकॉर्ड के अनुसार पूर्वी अंटार्कटिक पठार पर -94 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।


यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर बमबारी, 28 लोगों की मौत और 37 घायल