Iran President Ebrahim Raisi Death: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी, विदेश मंत्री और दूसरे अधिकारियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर क्रैश में राष्ट्रपति समेत सभी 9 लोगों की मौत हो गई है। ईरान की स्टेट मीडिया IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी को लेकर जा रहा ये प्लेन ईरान के पहाड़ी उत्तर-पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसके बाद से ही वहां पर बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन दुर्घटना के कई घंटों बाद भी राष्ट्रपति रायसी का कोई पता नहीं चल पाया था लेकिन अब रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत हो चुकी है। बता दें कि क्रैश हुए हेलिकॉप्टर का पता तुर्किए (Turkey) के ड्रोन फुटेज से चला था।