
Brazil Floods
ब्राज़ील (Brazil) में खराब मौसम लोगों की परेशानी की बड़ी वजह बन गया है। साउथ ब्राज़ील के राज्य रियो ग्रांडे डो सुल (Rio Grande do Sul) में मूसलाधार बारिश ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं। हालांकि अब बारिश तो रुक चुकी है, लेकिन इस वजह से राज्य में आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से जो बिगड़ी स्थिति अभी भी नहीं सुधरी है और इसे काबू में करना भी मुश्किल हो रहा है। साथ ही इस वजह से मरने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 100
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से मरने वालों का आंकड़ा 100 पहुंच चुका है। मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा होने की भी आशंका जताई जा रही है।
700 से ज़्यादा लोग घायल, करीब 160,000 विस्थापित
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से करीब 700 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। साथ ही करीब 160,000 लोग इस वजह से अपना घर खो चुके हैं और विस्थापित हो चुके हैं।
अभी भी फंसे हैं दर्जनों लोग
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से दर्जनों लोग अभी भी फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है।
करीब 4 लाख लोगों को हुआ नुकसान
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से अब तक करीब 4 लाख लोगों की प्रॉपर्टी जैसे घर, वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
लोगों के घरों में घुसा पानी, सड़कें हुई जलमग्न
रियो ग्रांडे डो सुल में कई शहरों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई शहरों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इस वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
करीब 128 लोग लापता
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ की वजह से अभी भी करीब 128 लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें- भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने की ब्रिटिश NSA से मुलाकात, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
Updated on:
10 May 2024 12:53 pm
Published on:
09 May 2024 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
