डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के इस बड़े कार्यक्रम में अमेरिकावासियों से बड़े-बड़े वादे किए। उन्होंने इस जीत को अमेरिका की जनता, अमेरिका के हर नागरिक की जीत बताया। उन्होंने इस जीत के लिए अमेरिका वासियों धन्यवाद दिया। ट्रंप ने कहा कि मेरी हर सांस अमेरिका के लिए है। मैं आपके भविष्य के लिए लड़ूंगा। हमें स्विंग स्टेट से साथ मिला। वहां के लोगों को हमें प्यार मिला। ये अमेरिकावासियों की जीत है। अगले 4 साल अमेरिका के लिए स्वर्णिम होने वाले हैं।