US Presidential Elections 2024: रूस के अमेरिका के पोलिंग बूथों को बम से उडा़ने की धमकी की खबर जैसे ही अमेरिका की खुफिया एजेंसियों को लगी। आनन-फानन पोलिंग स्टेशन्स पर भारी-भरकम सुरक्षा बलों पहुंच गए। मतदान बीच में रुकवाकर पूरे केंद्र की जांच की गई , लेकिन कहीं पर भी कुछ भी ऐसा नहीं पाया गया। हालांकि अभी कुछ राज्यों में मतदान जारी है, ऐसे में अमेरिका का शासन-प्रशासन कमर कसे हुए है और लगातार बूथों (Polling Stations) की सुरक्षा बढ़ाने में जुटा हुआ है। इधर पेंसिलवेनिया के गवर्नर ने बूथों को बम से उडा़ने की धमकी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बूथों को बम से उडा़ने की धमकी झूठी है, जब कहीं कुछ मिला नहीं इसका मतलब ये झूठ है।