पिछले कुछ महीनों से इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि इज़रायल और ईरान (Iran) के बीच भी आने वाले समय में युद्ध छिड़ सकता है। इज़रायल, ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने की प्लानिंग कर रहा था और अगर इज़रायल ऐसा करता, तो इससे ईरान में तबाही मच जाती। हालांकि इसके लिए अमेरिका की मदद की भी ज़रूरत पड़ती। ट्रंप ने इस विषय में भी नेतन्याहू से बात की और कहा कि उन्हें ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने के बारे में बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच भी परमाणु डील पर बातचीत चल रही है।