7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कोलोराडो में बैलट पर लगे बैन के फैसले को दी चुनौती

Donald Trump Goes To Supreme Court: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब देश के सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
donald_trump_.jpg

Donald Trump

अमेरिका (United States Of America) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और विवादों का पुराना नाता है। अपने विवादों के कारण ट्रंप को अक्सर ही परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए भी ट्रंप ने कई ऐसे काम किए थे जिनकी वजह से ट्रंप को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 6 जनवरी, 2021 को अमेरिका की कैपिटल बिल्डिंग में ट्रंप के समर्थकों की हिंसा और ट्रंप के उस हिंसा को भड़काने की वजह से ट्रंप को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस साल ट्रंप अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार हैं। पर कुछ दिन पहले ही ट्रंप को राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए आयोग घोषित करते हुए उनका कोलोराडो (Colorado) बैलट कैंसिल कर दिया गया था। यह फैसला कोलोराडो के ही कोर्ट ने सुनाया था। अब ट्रंप ने इस फैसले को चुनौती देने की ठानी है।


ट्रंप पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने अब देश के सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। ट्रंप ने अपने कोलोराडो बैलट कैंसिल होने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से इस फैसले को रद्द करने की अपील की है जिससे वह कोलोराडो बैलट पर फिर से आ सके।


यह भी पढ़ें- अमेरिका में मृत मिले भारतीय मूल के परिवार की मौत की गुत्थी सुलझी, जानिए तीनों की मौत का राज़