डोनाल्ड ट्रंप ने जिन लोगों को डिनर पर बुलाया उन सबको आर्थिक योजनाओं पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। मार्क ज़करबर्ग को इस डिनर पर बुलाने में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किए गए स्टीफन मिलर की बड़ी भूमिका बताई जा रही है। मिलर ने मार्क ज़करबर्ग को अमेरिका के लिए बेहद जरूर शख्स बताया है। मिलर ने अमेरिका के एक टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि "मार्क ज़करबर्ग अपने हित, कंपनी और एजेंडा हैं।” इधर Meta प्रवक्ता मार्क ज़करबर्ग के ट्रंप के घर पर डिनर की पुष्टि करते हुए बताया कि ज़करबर्ग आगामी प्रशासन की नीतियों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया था।