4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान युद्ध को लेकर मेयर जोहरान ममदानी ने दी प्रतिक्रिया, कहा-जंग छड़ेने के गंभीर…

US Iran Israel conflict: मेयर ममदानी ने यह भी चेतावनी दी कि किसी देश की सरकार बदलने के लिए युद्ध छेड़ने के गंभीर और खतरनाक परिणाम होते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Mar 04, 2026

Zohran Mamdani statement

ईरान के साथ युद्ध को लेकर क्या बोले जोहरान ममदानी (Photo-IANS)

Zohran Mamdani statement: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी का युद्ध पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार अपने ही लोगों पर अत्याचार करती है। उन्होंने आगे कहा कि इस साल सरकार ने हजारों ईरानियों को मार डाला, जो केवल अपने हक और आज़ादी की बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ईरानी सरकार को क्रूर बताया।

साथ ही मेयर ममदानी ने यह भी चेतावनी दी कि किसी देश की सरकार बदलने के लिए युद्ध छेड़ने के गंभीर और खतरनाक परिणाम होते हैं। उन्होंने कहा कि वह इतने युवा नहीं हैं कि उन्हें यह याद न हो कि पहले भी इस क्षेत्र में सरकार बदलने के लिए की गई जंग ने कितना नुकसान पहुंचाया था।

क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री?

वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने फैसला किया कि अमेरिका पहले हमला झेलने का इंतजार नहीं करेगा और अमेरिकी सैनिकों को खतरे में नहीं डालेगा।

रुबियो ने यह भी साफ किया कि अमेरिका ने ईरान पर हमला इजरायल के कहने पर नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया।

इसके अलावा, रुबियो ने कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान को बैलिस्टिक मिसाइलों के जखीरे के पीछे छिपने नहीं देगा।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि ईरान अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों की संख्या और ताकत तेजी से बढ़ा रहा था, जिससे इलाके में अमेरिका के सहयोगी देशों के लिए तुरंत खतरा पैदा हो गया था।

'ड्रोन को मार गिराया'

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को देश के पूर्वी इलाके में एक ड्रोन देखा गया, जिसे सेना ने समय रहते मार गिराया। हालांकि मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि यह ड्रोन कहां से आया था। साथ ही, इस घटना में किसी तरह के नुकसान या किसी के घायल होने की भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।