21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खत्म होने वाला है ईरान-इजरायल युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत

ईरान और US-इजरायल के बीच 28 फरवरी से शुरू हुआ संघर्ष जारी है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संघर्ष को खत्म करने के संकेत दिए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Mar 21, 2026

Iran Supreme Leader death, Ali Khamenei killed, Middle East tensions, Pakistani man terror plot US,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)

Iran and US-Israel War: ईरान और US-इजरायल के बीच जारी युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से भारत समेत कई देशों में होने वाली गैस-तेल की सप्लाई बाधित हुई है। गैस-तेल की सप्लाई बाधित होने से कई देश ईंधन संकट की समस्या से गुजर रहे हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संघर्ष को खत्म करने के संकेत दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों को कम करने पर विचार कर रहे हैं।

अमेरिका अपने उद्देश्य के करीब, ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर लगेगा ब्रेक

ईरान और US-इजरायल के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष की वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव है। अब इस तनाव पर विराम लगने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध को खत्म करने का संकेत दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ पर इसकी घोषणा की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा- ईरान के आतंकवादी शासन के संबंध में मध्य पूर्व में अपने व्यापक सैन्य प्रयासों को समाप्त करने पर विचार करते हुए, हम अपने उद्देश्यों को पूरा करने के बहुत करीब पहुंच रहे हैं।

ट्रंप ने गिनाए अपने 5 उद्देश्‍य

1- ईरान की मिसाइल क्षमता, लॉन्चर और उनसे संबंधित सभी चीजों को पूरी तरह से नष्ट करना।
2- ईरान के रक्षा औद्योगिक आधार को नष्ट करना।
3- ईरान की नौसेना और वायु सेना, जिसमें विमानरोधी हथियार शामिल हैं। उसको समाप्त करना।
4- ईरान को परमाणु क्षमता के करीब भी न पहुंचने देना और हमेशा ऐसी स्थिति में रहना, जहां अमेरिका ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत और शक्तिशाली ढंग से प्रतिक्रिया कर सके।
5- इजराइल, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत और अन्य अपने मध्य पूर्वी सहयोगियों की सर्वोच्च स्तर पर सुरक्षा करना।

मिडिल ईस्ट में सहयोगियों की सुरक्षा अमेरिका की प्राथमिकता

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका अपने मध्य पूर्वी सहयोगियों इजरायल, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत और अन्य देशों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा। इसके साथ ही ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस अहम समुद्री मार्ग की सुरक्षा और निगरानी उन देशों को करनी चाहिए, जो इसका इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि अमेरिका स्वयं इसका उपयोग नहीं करता है।


ट्रंप ने अपने 5 उद्देश्य गिनाते हुए आगे लिखा कि होर्मुज जलडमरूमध्य(होर्मुज स्ट्रेट) का उपयोग करने वाले अन्य देशों को आवश्यकतानुसार इसकी सुरक्षा और निगरानी करनी होगी। ट्रंप ने कहा कि यदि अनुरोध किया जाए तो हम इन देशों को उनके होर्मुज जलडमरूमध्य संबंधी प्रयासों में सहायता करेंगे, लेकिन ईरान का खतरा समाप्त होने के बाद इसकी आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उनके लिए एक आसान सैन्य अभियान होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।