21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी – ‘हर एक अमेरिकी सैनिक की हत्या की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’

Iran-US Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 21, 2026

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछली लगातार 9 रात अमेरिका ने ईरान पर हमले किए हैं, जिसके जवाब में बहरीन (Bahrain) और कुवैत (Kuwait) में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के हमले भी नहीं रुक रहे। हाल ही में ईरान ने जॉर्डन (Jordan) में अमेरिका के एक सैन्य ठिकाने पर हमला किया, जिसमें 2 अमेरिकी सैनिक मारे गए। यह हमला मुवफ्फाक साल्टी एयरबेस (Muwaffaq Salti Air Base) पर किया गया। इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को एक बार फिर धमकी दे दी है।

भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "जब भी ईरान किसी अमेरिकी सैनिक की जान लेगा, तो उसे उस हत्या की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह निर्देश युद्ध मामलों के मंत्री (रक्षा मंत्री) पीट हेग्सेथ (Pete Hegseth), जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैनियल केन (Daniel Caine) और सेना के हर लीडर को दे दिया गया है।"

जल्द ही फिर हो सकती है ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई

अमेरिकी सैनिकों की मौत पर ट्रंप की धमकी के बाद जल्द ही ईरान के खिलाफ फिर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई हो सकती है। अमेरिकी सेना को इसके लिए आदेश भी दे दिया गया है। ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि अमेरिकी सैनिकों की जान जाने पर ईरान के खिलाफ सख्त सैन्य कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ईरान के नेताओं और सेना ने भी दो-टूक सुना दी है कि अमेरिकी हमलों का करारा जवाब दिया जाएगा और देश के हर एक इंच की रक्षा की जाएगी। अमेरिका के हमलों के जवाब में ईरान की सेना ने हाल ही में में इराक (Iraq), सीरिया (Syria), ओमान (Oman) और कतर (Qatar) पर भी हमले किए।। ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

मारे गए सैनिकों की हुई पहचान

जॉर्डन में मुवफ्फाक साल्टी एयरबेस पर ईरान के मिसाइल अटैक में मारे गए दोनों अमेरिकी सैनिकों की पहचान हो गई है। 25 वर्षीय टायलर जेम्स फीहान (Tyler James Feehan) और 19 वर्षीय इसाबेला गोंज़ालेस (Isabella Gonzales) ने ईरानी हमले में अपनी जान गंवा दी।