21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘होर्मुज बंद किया तो कोई देश नहीं रहेगा’, ईरानी अधिकारी को डोनाल्ड ट्रंप की खुली धमकी

Hormuz Strait Trump Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि यदि होर्मुज को बंद किया तो ईरान जैसा कोई देश नहीं रहेगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jun 21, 2026

Donald Trump cancels Iran strike.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo- IANS)

US-Iran Tensions: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।

फॉक्स न्यूज के मुताबिक, ट्रंप ने सीधे ईरानी अधिकारियों से बात की और होर्मुज स्ट्रेट को बंद न करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने यह कदम उठाया तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ईरान जैसा कोई देश नहीं रहेगा। आप अपने देश वापस भी नहीं जा पाएंगे।

समझौता वार्ता के बीच ट्रंप ने फ‍िर दी हमले की चेतावनी

एक तरफ स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच अगले दौर की अहम बातचीत की तैयारी चल रही है। दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को कड़ी चेतावनी दे रहे हैं।

आज रविवार को ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान लेबनान में सक्रिय कुछ समूहों को आर्थिक मदद दे रहा है। ट्रंप ने कहा कि ये समूह क्षेत्र में अशांति और तनाव बढ़ा रहे हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि ईरान को तुरंत ऐसे समूहों की मदद बंद करनी चाहिए। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने ऐसा नहीं किया तो अमेरिका फिर से कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार से भी ज्यादा सख्त और ताकतवर हमला किया जा सकता है।

इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच अगले चरण की बातचीत स्विट्जरलैंड में होने वाली है। बातचीत में शामिल होने के लिए ईरान का प्रतिनिधिमंडल शनिवार देर रात स्विट्जरलैंड पहुंच गया। इसके बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी रविवार को वहां पहुंचे।

इस वार्ता में पाकिस्तान भी मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं। उनके साथ फील्ड मार्शल असीम मुनीर भी मौजूद हैं। स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

शहबाज शरीफ ने ट्रंप की सराहना की

बैठक से पहले शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रंप के नेतृत्व और प्रयासों की वजह से यह महत्वपूर्ण बैठक संभव हो पाई है। उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भी धन्यवाद किया।

शहबाज शरीफ ने उम्मीद जताई कि यह बातचीत सकारात्मक माहौल में होगी। उन्होंने कहा कि सभी पक्ष शांति और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस बैठक से अच्छे और उपयोगी नतीजे निकल सकते हैं, जो आने वाले समय में क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।