7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अटकलें तेज, सुप्रीम लीडर बनने के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं आए सामने

Iran Leadership Crisis: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की खराब सेहत को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों ने उनकी हालत गंभीर होने का हवाला देकर ईरान से कभी भी कोई बुरी खबर आने के संकेत दिए हैं।
2 min read
Google source verification
mojtaba khamenei health rumours

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत खराब होने की अटकलें,photo source@ANI

Mojtaba Khamenei Health: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। हालांकि, इन दावों की अब तक किसी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। सुप्रीम लीडर का पद संभालने के बाद से मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से कहीं दिखाई नहीं दिए हैं, जिससे उनकी सेहत को लेकर कई तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैल रही हैं। कुछ सूत्रों का दावा है कि ईरान से कभी भी कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है।

कैबिनेट सदस्यों से भी नहीं की मुलाकात

वेबसाइट ईरानवायर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इज़राइल के हमलों में अपने पिता एवं पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की कथित मौत के बाद मोजतबा खामेनेई ने देश की कैबिनेट के किसी भी सदस्य से मुलाकात नहीं की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरानी प्रशासन के भीतर उनकी सेहत को लेकर अटकलें तेज हैं और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच यह चर्चा है कि उनकी स्थिति गंभीर हो सकती है।

सेहत को लेकर बढ़ीं अटकलें

ईरान के सूत्रों के अनुसार, शासन के उच्च स्तर पर यह अफवाह फैल रही है कि मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है और कभी भी कोई बुरी खबर सामने आ सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सुप्रीम लीडर बनने के बाद से मोजतबा खामेनेई न तो किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं और न ही उनकी कोई आधिकारिक ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग जारी की गई है। सरकारी मीडिया ने अब तक केवल उनके नाम से लिखित बयान ही प्रकाशित किए हैं।

क्या सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं हो रहे?

रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि जिस हमले में उनके पिता अली खामेनेई की मौत हुई, उसमें मोजतबा खामेनेई भी घायल हुए थे। इसके बाद से वे सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि संभावित सुरक्षा खतरों और हमले के जोखिम को देखते हुए वे सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे मिलने के बजाय बिचौलियों के माध्यम से संवाद कर रहे हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बुधवार को सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा था कि मौजूदा समय में खामेनेई से संपर्क करना "बहुत मुश्किल" है। हालांकि, इन सभी दावों की अब तक ईरानी सरकार या किसी आधिकारिक स्रोत ने पुष्टि नहीं की है।