
Attempted prison break in DR Congo
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic Of Congo / DR Congo) की सरकार ने आज एक बड़ी जानकारी दी है। सरकार ने बताया कि रविवार को देर रात देश की राजधानी किंशासा (Kinshasa) में स्थित सेंट्रल मकाला जेल से कई कैदी भागने की कोशिश कर रहे थे। इन कैदियों ने जेल तोड़कर भागने का पूरा प्लान बना लिया था, लेकिन उनका प्लान फेल हो गया।
129 कैदियों की मौत
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में कैदी सेंट्रल मकाला जेल तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे, लेकिन इसके खतरे को नज़रअंदाज़ कर रहे थे। जेल तोड़कर भाग रहे 129 कैदियों को मौत के घाट उतार दिया गया।
59 कैदी घायल
सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में रविवार को हुई इस घटना में 59 कैदी घायल भी हो गए। घायलों को इलाज के लिए जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में दो सैनिकों समेत 3 की मौत, हुए हादसे का शिकार
Updated on:
03 Sept 2024 03:36 pm
Published on:
03 Sept 2024 03:36 pm
