21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्लेन में भी नहीं बच पाए ड्रग स्मगलर्स, पुलिस ने फेल किया प्लान

प्लेन में भागने से भी कई बार अपराधियों को मदद नहीं मिलती। ऐसा ही कुछ ब्राज़ील में ड्रग स्मगलर्स के साथ हुआ। कैसे? आइए नज़र डालते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 21, 2026

Police chasing drug smugglers

Police chasing drug smugglers (Photo - Video screenshot)

दुनिया के कई देशों में ड्रग्स एक गंभीर समस्या बनी हुई है। ड्रग तस्करी से निपटना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती साबित होता है। स्मगलर्स का नेटवर्क अक्सर मजबूत और संसाधनों से लैस होता है, जिससे उन्हें पकड़ना आसान नहीं होता। हालांकि कई बार पुलिस अपनी रणनीति और तेज़ कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर देती है। ब्राज़ील में सामने आया एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

प्लेन के जरिए फरार होने की कोशिश

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ड्रग तस्कर पुलिस से बचने के लिए छोटे विमान में बैठकर भागने की कोशिश कर रहे थे। उनका इरादा प्लेन उड़ाकर मौके से फरार होने का था।

पुलिस ने दिखाई फुर्ती, प्लेन को मारी टक्कर

तस्करों की योजना को पुलिस ने सफल नहीं होने दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की एक गाड़ी तेज़ी से प्लेन का पीछा करती है और सीधे जाकर प्लेन के विंग से टकरा जाती है। इस टक्कर की वजह से प्लेन उड़ान भरने में असफल रहता है। इसके बाद पुलिसकर्मी तुरंत गाड़ी से उतरते हैं, प्लेन को घेर लेते हैं और ड्रग स्मगलर्स को मौके पर ही गिरफ्तार कर लेते हैं।'