
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)
Trump Attacks SCOTUS Foreign Interests: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले से मिली करारी हार के बाद अदालत पर अभूतपूर्व हमला बोला है। उन्होंने कोर्ट को विदेशी हितों से प्रभावित करार दिया और भारतीय मूल के प्रमुख वकीलों तथा कंपनियों पर अन-अमेरिकन और स्लाइमबॉल्स जैसे तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोर्ट के फैसले से उनकी ताकत बढ़ी है, लेकिन वे विदेशी एजेंट्स और रैडिकल लेफ्ट के लैपडॉग्स से निपटेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से ट्रंप के 'लिबरेशन डे' टैरिफ को अवैध घोषित किया। कोर्ट ने फैसला दिया कि 1977 के इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत राष्ट्रपति को व्यापक टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स की राय में कहा गया कि टैरिफ टैक्स हैं, और केवल कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है। फैसले में ट्रंप द्वारा नियुक्त दो जस्टिस-नील गॉर्सच और एमी कोनी बैरेट-ने भी बहुमत में शामिल होकर राष्ट्रपति को झटका दिया। यह ट्रंप की दूसरी पारी में उनकी सबसे बड़ी कानूनी हार मानी जा रही है।
ट्रंप ने फैसले को रिडिकुलस और राष्ट्र के लिए शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा, 'कोर्ट विदेशी हितों से प्रभावित है। कुछ जजों पर शर्म आती है, वे हमारे संविधान के प्रति वफादार नहीं हैं।' ट्रंप ने बिना सबूत के दावा किया कि विदेशी ताकतें जजों पर डर, सम्मान या दोस्ती के जरिए प्रभाव डाल रही हैं। उन्होंने कोर्ट को फूल्स और लैपडॉग्स फॉर रैडिकल लेफ्ट कहा।
ट्रंप ने मुकदमा दायर करने वाली कंपनियों और वकीलों पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने भारतीय मूल के वकील नील कात्याल को निशाना बनाया, जो मामला लड़ रहे थे। कात्याल, पूर्व कार्यवाहक सॉलिसिटर जनरल और भारतीय अप्रवासी परिवार से हैं, ने छोटे व्यवसायों की ओर से पैरवी की। ट्रंप ने उन्हें मेजर स्लेजबैग्स और अन-अमेरिकन स्लाइम बॉल्स कहा, जो देश को फेल देखना चाहते हैं।
ट्रंप ने कंपनी लर्निंग रिसोर्सेज (शिकागो आधारित, जो भारत से खिलौने आयात करती है) और हैंड2माइंड का जिक्र किया। इन कंपनियों ने कहा कि टैरिफ से उन्हें 2025 में 1.4 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ, जो दिवालिया होने की कगार पर ले आया। ट्रंप ने कहा कि ये कंपनियां भारतीय कंपनियों जैसे फनस्कूल और लाइटहाउस लर्निंग से जुड़ी हैं। दूसरे भारतीय मूल के वकील प्रतीक शाह को भी निशाना बनाया गया, जो लर्निंग रिसोर्सेज के लीड काउंसल थे।
ट्रंप ने हार को मेरी ताकत बढ़ाने वाला बताया और नए 10% ग्लोबल टैरिफ की घोषणा की, जो मंगलवार से प्रभावी होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि खुश रहने वाले ज्यादा दिन खुश नहीं रहेंगे और व्यापार बंद करने तक की धमकी दी। कात्याल ने जवाब में कहा, यह अलगाव की शक्तियों का मामला है, किसी एक राष्ट्रपति का नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने 250 सालों से हमारे मूल्यों की रक्षा की है।
Published on:
21 Feb 2026 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
