
रोबोट के जानलेवा बनने का एक और कारण उदाहरण सामने आया है। अमरीका में कथित तौर पर सर्जिकल रोबोट की वजह से एक कैंसर मरीज की मौत होने का आरोप लगाया गया है। मृतक महिला के पति ने रोबोट बनाने वाली कंपनी पर केस दर्ज कराया है।
62 लाख 27 हजार रुपए का मुआवजा मांगा
पीड़ित ने रोबोट बनाने वाली कंपनी इंटुएटिव सर्जिकल (आइएस) से 62 लाख 27 हजार रुपए का मुआवजा मांगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक का नाम सैंड्रा सुल्टजर है। सैंड्रा का सितंबर 2021 में बैपटिस्ट हेल्थ बोका रैटन नाम के स्थानीय अस्पताल में कोलन कैंसर का ऑपरेशन हुआ था। हार्वे का दावा है कि उस दौरान द विंसी ने उनकी पत्नी की छोटी आंत में एक छेद कर दिया था। सर्जरी के बाद, सैंड्रा को पेट में दर्द होता रहा और बुखार होता रहा। बाद में फरवरी 2022 में उनकी मौत हो गई।
रोबोट में थी समस्याएं, कंपनी ने छिपाया
मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि आइएस को पता था कि रोबोट में इन्सुलेशन संबंधी समस्याएं थीं, जिसके कारण रोबोट आंतरिक अंगों को जला सकता था। मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि आइएस अपने रोबोट उन अस्पतालों को बेचती है जिनके पास रोबोटिक सर्जरी का कोई अनुभव नहीं है। द विंसी डिवाइस को यूज कैसे करना है, इस बात कि कोई ट्रेनिंग भी नहीं दी जा रही है। गौरतलब है कि डिवाइस को एक साल बाद शीर्ष अमेरिकी हेल्थ एजेंसी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने अप्रूव किया था।
Published on:
15 Feb 2024 08:22 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
