
दुनियाभर में हर दिन कई भूकंप आ रहे हैं और इन मामलों में इजाफा भी किसी से नहीं छिपा है। अलग-अलग जगहों पर भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। आज, रविवार, 18 अगस्त (लोकल समयानुसार शनिवार, 17 अगस्त) को आए भूकंपों में रूस (Russia) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.0 रही। यह भूकंप पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की (Petropavlovsk-Kamchatsky) से 102 किलोमीटर ईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आधी रात 12 बजकर 40 मिनट पर भूकंप आया। रूस की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
रूस में आज आए भूकंप की गहराई 29 किलोमीटर रही।
झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ कोई भी हताहत
इस भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र के साथ आसपास के कई इलाकों में लोगों को तेज़ झटका महसूस हुआ। कई इमारतें और घर भी कांप उठे। इससे लोग डरकर इमारतों और घरों से बाहर निकल भागे। हालांकि कोई भी हताहत नहीं हुआ।
फटा शिवेलुच ज्वालामुखी
रूस में आए इस भूकंप की वजह से शिवेलुच ज्वालामुखी (Shiveluch Volcano) भी फट गया और इससे धुएं और लावा की रोशनी का गुबार छा गया। करीब 10 किलोमीटर तक लोगों को यह दिखाई दिया। हालांकि ज्वालामुखी फटने से कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हवा में धुएं के गुबार के मिलने से आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी हो गया।
भूकंप के मामलों में इजाफा गंभीर विषय
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा गंभीर विषय है।
यह भी पढ़ें- CM योगी के बयान पर आगबबूला हुआ पाकिस्तान, कही गुस्से में यह बात..
Updated on:
18 Aug 2024 10:45 am
Published on:
18 Aug 2024 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
