16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: पाकिस्तान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.4 तीव्रता

Pakistan Earthquake: दुनियाभर में ही भूकंप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इनमें किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। आज पाकिस्तान में भूकंप का झटका आया।

2 min read
Google source verification
Earthquake

दुनियाभर में ही भूकंप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में हर दिन किसी न किसी जगह भूकंप आते रहते हैं और भूकंप के मामलों में कोई कमी नहीं हो रही है। रोज़ दुनियाभर में एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं। आज, शनिवार, 15 जून को आए भूकंपों में पाकिस्तान (Pakistan) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 रही। यह भूकंप बरखान (Barkhan) से 41 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार पाकिस्तान में यह भूकंप आज सुबह 11 बजकर 04 मिनट पर आया। पाकिस्तान में आज आए भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।

कितनी रही पाकिस्तान में आए भूकंप की गहराई?

पाकिस्तान में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

पाकिस्तान में आज आए इस भूकंप का असर प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया। हालांकि इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- G7 पर भारत भारी, हमारी GDP ग्रोथ रेट सभी G7 देशों से 4.6 गुना ज़्यादा