
दुनियाभर में भूकंप के मामले कम होने की जगह बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से कई ज़्यादा। अलग-अलग जगहों पर भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। आज, मंगलवार, 15 अक्टूबर को आए भूकंपों में कोस्टा रिका (Costa Rica) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 रही। यह भूकंप टैमारिंडो (Tamarindo) से 45 किलोमीटर वेस्टर्न नॉर्थवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार कोस्टा रिका सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर भूकंप आया।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
कोस्टा रिका में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
लोगों में मची खलबली, नहीं हुआ नुकसान
कोस्टा रिका में आज आए इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के कुछ इलाकों में भी लोगों को महसूस हुआ, जिससे कुछ लोगों में खलबली मच गई। हालांकि इस भूकंप की वजह से नुकसान नहीं हुआ।
चिंता की बात है भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंता की बात है।
यह भी पढ़ें- चीन ने दी धमकी – “ताइवान की आज़ादी और शांति बेतुकी बात”
Updated on:
15 Oct 2024 10:17 am
Published on:
15 Oct 2024 10:16 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
