25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: इंडोनेशिया में 4.8 तीव्रता के भूकंप का झटका

Indonesia Earthquake: भूकंप के दुनियाभर में बढ़ते मामलों के बीच आज इंडोनेशिया में भूकंप आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake

भूकंप के मामले दुनियाभर में ही बढ़ रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं। कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ आए दिन ही भूकंप आते हैं और इन देशों में इंडोनेशिया (Indonesia) भी शामिल है। आज, शुक्रवार, 4 अक्टूबर को इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8 रही। इंडोनेशिया में यह भूकंप टोबेलो (Tobelo) से 119 किलोमीटर नॉर्थ में आया। भारतीय समयानुसार इंडोनेशिया में आज तड़के 2 बजकर 23 मिनट पर भूकंप आया। इंडोनेशिया की जियोफ़िज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही इंडोनेशिया में आए भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की गहराई 157.8 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की गहराई ज़्यादा होने से इसका हल्का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- हिज़बुल्लाह के खिलाफ इज़रायल को मिली एक और कामयाबी, सीनियर आतंकी महमूद यूसुफ अनीसी का किया खात्मा