7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोलुक्का सागर में 5.0 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

Earthquake In Molucca Sea: पिछले एक साल में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। आज इंडोनेशिया के पास स्थित मोलुक्का सागर में भूकंप का मामला देखने को मिला।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Sep 04, 2023

earthquake.jpg

In Picture - Sample picture of earthquake about 3 earthquakes in Nicaragua

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। हर दिन ही किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखे जा रहे हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला आज देखने को मिला। इंडोनेशिया (Indonesia) के पास स्थित मोलुक्का सागर (Molucca Sea) जिसे मालुकु द्वीपसमूह भी कहते हैं, में आज भूकंप का झटका महसूस किया गया है। यह भूकंप भारतीय समयानुसार आज, सोमवार, 4 सितंबर को करीब 2 बजकर 41 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 रही।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी मोलुक्का सागर में आए इस भूकंप की पुष्टि की है। साथ ही इस भूकंप की गहराई 103.2 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान और न ही है सुनामी का खतरा

जानकारी के अनुसार मोलुक्का सागर में आज आए भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही इससे सुनामी का खतरा भी नहीं है।


चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में महिला पर लगा व्यभिचार का आरोप, पत्थर मारकर की हत्या