
Earthquake in Madagascar
दुनियाभर में भूकंप के कई मामले हर दिन सामने आ रहे हैं और इन मामलों में इजाफा भी किसी से नहीं छिपा है। अलग-अलग जगहों पर भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। आज, मंगलवार, 20 अगस्त को आए भूकंपों में रूस (Russia) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 रही। यह भूकंप शिकोतान (Shikotan) से 65 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार रूस में आज दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर भूकंप आया। रूस की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
रूस में आज आए भूकंप की गहराई 102.8 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
रूस में आज आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के लोगों को हल्का झटका महसूस हुआ। इस भूकंप के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ।
भूकंप के मामलों में इजाफा गंभीर विषय
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा गंभीर विषय है।
यह भी पढ़ें- केन्या में भीषण रोड एक्सीडेंट, 13 लोगों ने तोड़ा दम
Updated on:
20 Aug 2024 03:10 pm
Published on:
20 Aug 2024 03:10 pm
