
भूकंप के मामले दुनियाभर में तेज़ी से बढ़ रहे हैं और इनमें कोई कमी नहीं हो रही हैं। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं। जापान (Japan) ऐसा ही एक देश है जहाँ आए दिन ही भूकंप आते हैं। आज, शनिवार, 13 जुलाई को जापान में एक बार फिर भूकंप आया। यह भूकंप इटोमन (Itoman) से 127 किलोमीटर साउथर्न साउथईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 रही। भारतीय समयानुसार जापान में भूकंप आज जल्द सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर औए। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही जापान में आए भूकंप की गहराई?
जापान में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान पर झटका हुआ महसूस
जापान में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इस वजह से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को झटका ज़रूर महसूस हुआ।
भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।
यह भी पढ़ें- परीक्षा दे रहे थे छात्र और तभी हुआ स्कूल तबाह, 22 की मौत
Updated on:
13 Jul 2024 11:39 am
Published on:
13 Jul 2024 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
