
Earthquake in Mexico
दुनियाभर में भूकंप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कहीं न कहीं हर दिन भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देशों में तो समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं। इन देशों में टोंगा (Tonga) का नाम भी शामिल है। टोंगा में आज, शनिवार, 13 जनवरी को एक बार फिर भूकंप का मामला सामने आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 रही। यह भूकंप टोंगा के ओहोनुआ (Ohunua) से 180 किलोमीटर साउथर्न साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज जल्द सुबह 4 बजकर 02 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी टोंगा में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही टोंगा में आए भूकंप की गहराई?
जानकारी के अनुसार टोंगा में आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
टोंगा में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि इस वजह से प्रभावित क्षेत्र में लोगों को झटका ज़रूर महसूस हुआ।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें- चीन का बड़ा फैसला, ताइवान चुनाव के ट्रेंडिंग हैशटैग को किया सोशल मीडिया पर ब्लॉक
Published on:
13 Jan 2024 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
