12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 की तीव्रता

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसी बीच आज न्यूज़ीलैण्ड में भूकंप का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में हो रहा इजाफा जगजाहिर है। दुनिया में कहीं न कहीं हर दिन भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, गुरुवार, 25 अप्रैल को आए भूकंपों में न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के केर्माडेक आइलैंड्स (Kermadec Islands) पर आया भूकंप भी शामिल है जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर आया।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार न्यूज़ीलैण्ड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की गहराई 179 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

न्यूज़ीलैण्ड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को हल्का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

गंभीर बात है भूकंप के मामलों में बढोत्तरी

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढोत्तरी गंभीर बात है।