
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में लगातार हो रहा इजाफा जगजाहिर है और किसी से भी छिपा नहीं है। दुनियाभर में किसी न किसी जगह हर दिन भूकंप के मामले देखे जाते हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। आज, बुधवार, 2 अक्टूबर को आए भूकंपों में साउथर्न मिड अटलांटिक रिज (Southern Mid-Atlantic Ridge) पर आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 रही। भारतीय समयानुसार साउथर्न मिड अटलांटिक रिज पर यह भूकंप सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी साउथर्न मिड अटलांटिक रिज पर आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
साउथर्न मिड अटलांटिक रिज पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
साउथर्न मिड अटलांटिक रिज पर आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
गंभीर विषय है भूकंप के मामलों का बढ़ना
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना गंभीर विषय है।
यह भी पढ़ें- ईरान में अचानक आई बाढ़ ने ली 15 लोगों की जान
Published on:
02 Oct 2024 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
