25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: टोंगा में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.7 तीव्रता

Tonga Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में कोई कमी नहीं हो रही है। आज टोंगा में भूकंप आया है।
2 min read
Google source verification
earthquake

भूकंप के मामलों में दुनियाभर में कमी की जगह इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर हर दिन भूकंप के एक से ज़्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं और कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं। टोंगा (Tonga) उन्हीं देशों में से एक है। आज, शनिवार, 17 अगस्त को टोंगा में फिर एक बार भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 रही। यह भूकंप टोंगा के होमा (Houma) से 122 किलोमीटर साउथवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 8 बजकर 59 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी टोंगा में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार टोंगा में आज आए इस भूकंप की गहराई 35 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

टोंगा में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि लोगों को प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में हल्का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है गंभीर बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना गंभीर बात है।

यह भी पढ़ें- 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को जल्द लाया जाएगा भारत, अमेरिकी अदालत ने दिया ग्रीन सिग्नल