23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूकंप से कांपा मैक्वेरी आइलैंड, रिक्टर स्केल पर रही 5.8 तीव्रता

Earthquake On Macquarie Island: दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। आज मैक्वेरी आइलैंड पर भूकंप का एक और मामला देखने को मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
earthquake-.jpg

Earthquake in Greece

दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़े हैं। दुनियाभर में हर दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले सामने आते हैं। इतना ही नहीं, एक दिन में हर दिन एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और भूकंप जुड़ गया है। आज शनिवार, 30 सितंबर को मैक्वेरी आइलैंड (Macquarie Island) पर भूकंप आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 6 बजकर 01 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 5.8 रही। यह भूकंप मैक्वेरी आइलैंड पर वेस्ट में आया। राजनीतिक रूप से मैक्वेरी आइलैंड को ऑस्ट्रेलिया (Australia) का हिस्सा माना जाता है।


कितनी रही मैक्वेरी आइलैंड पर आए भूकंप की गहराई?

मैक्वेरी आइलैंड में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

मैक्वेरी आइलैंड पर न के बराबर लोग रहते हैं। साथ ही आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- रूस ने देर रात किया यूक्रेन पर हमला, इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचाया नुकसान