
Indian PM Narendra Modi with Brazilian President Luiz Inácio Lula da Silva (Photo - IANS)
ब्राज़ील (Brazil) के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva) ने गुरुवार को भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से फोन पर बात की, जिसके बारे में दोनों ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी। दोनों ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति की अगले महीने होने वाले भारत दौरे और द्विपक्षीय एजेंडे पर चर्चा की। साथ ही दोनों ने भारत-ब्राज़ील व्यापार मंच के महत्व और दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पर भी चर्चा की।
ब्राज़ील के राष्ट्रपति 19-21 फरवरी को भारत के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा एक राजकीय दौरा है और खुद पीएम मोदी ने उन्हें भारत आने के लिए आमंत्रित किया था।
ब्राज़ील के राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान उनकी और पीएम मोदी के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इनमें दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, वैश्विक हालात, गाज़ा और विश्व में शांति, बहुपक्षवाद, लोकतंत्र की रक्षा, ग्लोबल साउथ, अमेरिकी टैरिफ जैसे मुद्दे शामिल हैं।
सिल्वा के इस भारत दौरे से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिंता बढ़ सकती है। भारत पर ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का सिल्वा ने खुलकर विरोध किया था और इसे ट्रंप की दादागिरी बताया था। इस मामले पर उन्होंने साफ कर दिया था कि ब्राज़ील, भारत के साथ है। ऐसे में उनके भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने पर अहम चर्चा संभव है। इससे भारतीय सामान के लिए ब्राज़ील का बाजार भी खुलेगा। ट्रंप के लगाए टैरिफ का भारत पर अब तक कुछ ख़ास असर नहीं हुआ है, क्योंकि टैरिफ के बावजूद भारत का अमेरिका को एक्सपोर्ट बढ़ा है। ऐसे में भारत और ब्राज़ील के बीच व्यापार बढ़ने पर ट्रंप के टैरिफ का असर और कम हो जाएगा।
Updated on:
23 Jan 2026 01:14 pm
Published on:
23 Jan 2026 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
