29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिज़ी में 6.0 तीव्रता के भूकंप और 3 आफ्टरशॉक्स से कांपी धरती, सहम उठे लोग

Earthquake In FIji Islands: दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में बढ़ोत्तरी किसी से भी छिपी नहीं है। अब फिज़ी में भूकंप की वजह से धरती कांप उठी। पर फिज़ी में बात सिर्फ एक भूकंप पर ही नहीं रुकी। भूकंप के बाद 3 आफ्टरशॉक्स ने भी लोगों को डरा दिया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jul 24, 2023

earthquake.jpg

In Picture - Sample picture of earthquake about 3 earthquakes in Nicaragua

दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा हुआ है। दुनिया में हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आना तो जैसे एक सामान्य सी बात हो गई है और यह किसी से छिपा भी नहीं है। अब फिज़ी (Fiji) में भूकंप का मामला सामने आया है। फिज़ी दक्षिण प्रशान्त महासागर (South Pacific Ocean) के मेलानेशिया (Melanesia) में एक द्वीप देश है और इसे फिज़ी आइलैंड्स (Fiji Islands) भी कहते हैं। आज,सोमवार, 24 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर फिज़ी में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 रही।


फिज़ी में कहाँ और कितनी गहराई पर आया भूकंप?

रिपोर्ट के अनुसार फिज़ी आइलैंड्स के साउथ में यह भूकंप आया। इसकी गहराई 546 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी फिज़ी में आए इस भूकंप की पुष्टि की है।


यह भी पढ़ें- रुसी आर्मी ने यूक्रेनी अटैक का दिया जवाब, मॉस्को में मार गिराए 2 ड्रोन्स

भूकंप के बाद 3 आफ्टरशॉक्स


साउथर्न फिज़ी में आए इस भूकंप की बात सिर्फ एक भूकंप पर नहीं रुकी। इसके बाद 3 आफ्टरशॉक्स के झटके भी लोगों ने महसूस किए। आफ्टरशॉक का पहला झटका 4.7 तीव्रता का रहा और इसकी गहराई 554.7 किलोमीटर रही। भारतीय समयानुसार यह 8 बजकर 26 मिनट पर मह्सूस किया गया। आफ्टरशॉक का दूसरा झटका 5.0 तीव्रता का रहा और इसकी गहराई 550.9 किलोमीटर रही। भारतीय समयानुसार यह 10 बजकर 31 मिनट पर मह्सूस किया गया। आफ्टरशॉक का तीसरा झटका भी 5.0 तीव्रता का रहा और इसकी गहराई 551.5 किलोमीटर रही। भारतीय समयानुसार यह 10 बजकर 32 मिनट पर मह्सूस किया गया।

सहम उठे लोग

फिज़ी में आए भूकंप और फिर 3 आफ्टरशॉक्स की वजह से लोग सहम उठे और अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

सुनामी का खतरा नहीं

फिजी में आए भूकंप और 3 आफ्टरशॉक्स से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।


चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- सूडान में एयरपोर्ट पर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की मौत