28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: चिली में भूकंप से हिली धरती, लोगों को हुई चिंता

Chile Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। आज चिली में भूकंप का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और यह बात जगजाहिर है। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप के कई मामले देखने को मिलते हैं। आज, मंगलवार, 3 सितंबर को आए भूकंपों में चिली (Chile) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 रही। यह भूकंप पुएर्तो चाकाबुको (Puerto Chacabuco) से 287 किलोमीटर वेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार चिली में आज सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी चिली में आज आए भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार चिली में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

लोगों को हुई चिंता

चिली में आज आए इस भूकंप प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को झटका महसूस हुआ। इस वजह से लोग चिंतित हो गए। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 67