11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 तीव्रता

Indonesia Earthquake: दुनियाभर में भूकंप मामलों में इजाफा हो रहा है। इसी बीच आज इंडोनेशिया में फिर भूकंप आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। कहीं न कहीं, हर दिन ही भूकंप आते हैं। कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं और इन देशों में इंडोनेशिया (Indonesia) का नाम भी शामिल है। आज, मंगलवार, 23 जुलाई को इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप आया। इंडोनेशिया में यह भूकंप टोबेलो (Tobelo) से 32 किलोमीटर साउथवेस्ट में आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.9 रही। भारतीय समयानुसार इंडोनेशिया में यह भूकंप आज दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर आया। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस पर नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया। हालांकि इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंता का विषय है भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- एयर शो के दौरान विमान हुआ क्रैश और बना आग का गोला, 2 लोगों की मौत