1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: ताइवान में फिर आया भूकंप, सहम उठे लोग

Taiwan Earthquake: दुनियाभर में भूकंपों के बढ़ते मामलों के बीच आज ताइवान में एक बार फिर भूकंप का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 7 Sep 2024, 12:35 PM IST

Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में हो रहा इजाफा किसी से भी छिपा नहीं है। हर दिन दुनिया में अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं और उन देशों में ताइवान (Taiwan) का नाम भी शामिल है। आज, शनिवार, 7 सितंबर को ताइवान में एक बार फिर भूकंप आया। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 रही। यह भूकंप हुलिएन सिटी (Hualien City) से 14 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में आया। ताइवान में आए इस भूकंप का समय भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 46 मिनट रहा। ताइवान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही गहराई?

ताइवान में आज आए इस भूकंप की गहराई 21.9 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी इसकी पुष्टि की।


सहम उठे लोग, पर नहीं हुआ नुकसान

भूकंप के इस झटके से लोग सहम उठे। इस भूकंप का झटका लोगों ने प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में भी किया। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी सेना का दावा, एक महीने में मार गिराए 90 आतंकी