
दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं और हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं। आज, शुक्रवार, 16 अगस्त को ताइवान (Taiwan) में भूकंप से धरती कांप गई। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 रही। यह भूकंप हुलिएन सिटी (Hualien City) से 30 किलोमीटर साउथईस्ट में आया। ताइवान में आए इस भूकंप का समय भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 05 मिनट रहा। ताइवान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही गहराई?
ताइवान में आज आए इस भूकंप की गहराई 14 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी इसकी पुष्टि की।
धरती कांपी, घरों से बाहर भागे लोग
ताइवान में आज आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में झटका महसूस हुआ। इससे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल भागे। कुछ घरों और इमारतों में इस भूकंप की वजह से मामूली नुकसान हुआ। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ।
भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
Updated on:
17 Aug 2024 12:21 pm
Published on:
16 Aug 2024 10:59 am

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
