
दुनियाभर में ही भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा देखने को मिल रहा है। हर दिन दुनिया के किसी न किसी हिस्से में भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं और एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। आज, बुधवार, 21 अगस्त को आए भूकंपों में अर्जेंटीना (Argentina) में आया भूकंप भी शामिल है। यह भूकंप ला क्वियाका (La Quiaca) से 43 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 रही। भारतीय समयानुसार आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर अर्जेंटीना में यह आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी अर्जेंटीना में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
जानकारी के अनुसार अर्जेंटीना में आज आए भूकंप की गहराई 267.2 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
अर्जेंटीना में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि भूकंप प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को हल्का झटका ज़रूर महसूस हुआ।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे अमेरिका, द्विपक्षीय डिफेंस संबंधों की मज़बूती पर होगी चर्चा
Updated on:
21 Aug 2024 01:25 pm
Published on:
21 Aug 2024 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
