2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एल साल्वाडोर अब भारत और अफ्रीका के यात्रियों पर लगाएगा 1,000 डॉलर्स का टैक्स, जानिए क्या है वजह

El Salvador's Strange Policy: एल साल्वाडोर ने हाल ही में एक अजीब पॉलिसी बनाई है। क्या है वो पॉलिसी? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
airport_in_el_salvador.jpg

Airport in El Salvador

हर देश में कई चीज़ें अलग होती हैं। साथ ही पॉलिसियों में भी फर्क होता है। पर कुछ देश ऐसे होते हैं जहाँ पर अजीबोगरीब पॉलिसियाँ देखने को मिलती हैं। कुछ मामलों में ऐसी पॉलिसियों का असर उस देश के लोगों पर पड़ता है, तो कुछ मामलों में ऐसी पॉलिसियों का असर दूसरे देश के लोगों पर पड़ता है। ऐसी ही एक अजीबोगरीब पॉलिसी हाल ही में एल साल्वाडोर (El Salvador) में लागू की गई है। एल साल्वाडोर सेंट्रल अमेरिका में स्थित एक देश है। हाल ही में एल साल्वाडोर में एक अजीबोगरीब पॉलिसी बनी है जिसके बारे में जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। हालांकि इसका असर एल साल्वाडोर के लोगों पर नहीं पड़ेगा।


लगेगा 1,000 डॉलर्स का टैक्स

एल साल्वाडोर की पोर्ट अथॉरिटी की वेबसाइट ने 20 अक्टूबर को जानकारी देते हुए बताया कि 23 अक्टूबर से कुछ चुनिंदा देशों के यात्रियों पर 1,000 डॉलर्स का टैक्स लगेगा। VAT के बाद इसकी कीमत 1,130 डॉलर्स हो जाएगी।

किन देशों के यात्रियों पर लगेगा टैक्स?

एल साल्वाडोर की नई पॉलिसी के अनुसार यह टैक्स भारत (India) और अफ्रीका (Africa) के यात्रियों पर ही लगेगा। इनमें सभी 55 अफ्रीकी देशों के यात्री शामिल हैं।


क्या है टैक्स लगाने की वजह?

भारत और अफ़्रीकी देशों के यात्रियों पर टैक्स लगाने की वजह है उससे मिलने वाली राशि का इस्तेमाल देश के मुख्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सुधारने में करना है। साथ ही माइग्रेशन पर कंट्रोल करने के लिए भी, क्योंकि अफ़्रीकी देशों के कई नागरिक एल साल्वाडोर के ज़रिए ही अमेरिका (United States Of America) माइग्रेट करते हैं।

यह भी पढ़ें- अपने ही सैनिकों को मार रहा है रूस! अमेरिका ने किया चौंका देने वाला खुलासा