
Elon Musk With Shivon Zilis Joins PM Modi meeting along with 3 children
Modi Musk Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टेक दिग्गज एलन मस्क के बीच ब्लेयर हाउस में हुई बैठक अमेरिका-भारत के साथ ही पूरी दुनिया में चर्चित रही। लेकिन मोदी मस्क मीटिंग की सुर्खियों में एक नाम और चर्चा में आ गया है। ये नाम उस महिला का है जो इस बैठक में अपने 3 छोटे बच्चों के साथ शामिल हुई थी। इन बच्चों और इस महिला ने पीएम मोदी के (Narendra Modi) साथ-साथ पूरी दुनिया की ध्यान अपनी तरफ खींचा और ये चर्चा होने लगी कि आखिर ये महिला है कौन जो बच्चों के साथ इस बैठक में शामिल हुई हैं।
बता दें कि ये महिला कोई और नहीं बल्कि टेस्ला CEO एलन मस्क (Elon Musk) की गर्लफ्रेंड शिवोन ज़िलिस है। जो अपने तीन बच्चों के साथ मीटिंग में मौजूद रहीं। हालांकि मस्क और ज़िलिस (Shivon Zilis) ने अपने संबंधों को कभी भी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। कुछ महीनों से वे मस्क से दूर भी थीं, लेकिन कल हुई मोदी मस्क की मीटिंग में वे दिखाई दीं। ये तीनों बच्चे भी मस्क और ज़िलिस के हैं। बच्चों को लेकर मस्क ने पीएम मोदी (Modi Musk Meeting) के साथ फोटो भी खिंचवाई।
इतना ही नहीं पीएम मोदी ने भी इन बच्चों को गिफ्ट्स दिए। ये गिफ्ट्स भी काफी चर्चित हो रहे हैं। क्योंकि पीएम मोदी ने इन बच्चों को रवींद्रनाथ टैगोर की (Rabindranath Tagore) ‘द क्रिसेंट मून’, आरके नारायण कलेक्शन और पंडित विष्णु शर्मा की प्रसिद्ध रचना पंचतंत्र (Panchatantra) की किताब तोहफे में दी।
शिवोन ज़िलिस 2015 में फोर्ब्स की 30 अंडर 30 लिस्ट में जगह पाने वाली शक्तिशाली महिला के तौर पर भी नवाज़ी जा चुकी हैं। इसके अलावा लिंक्डइन ने भी अपनी 35 अंडर 35 में ज़िलिस को जगह दी थी। शिवोन ज़िलिस कनाडा में जन्मी हैं। उनकी मां शारदा भारतीय हैं जबकि उनके पिता कनाडा के रहने वाले हैं। ज़िलिस एलन मस्क की ब्रेन चिप स्टार्टअप कंपनी न्यूरालिंक में संचालन और विशेष परियोजनाओं की डायरेक्टर के पद पर काम कर रही हैं। इससे पहले वे 2017 से 2019 के बीच टेस्ला के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं। ज़िलिस, सैम आल्टमैन की OpenAI में एडवाइजर और ब्लूमबर्ग बीटा में इन्वेस्टमेंट टीम की संस्थापक भी रही हैं।
मोदी-मस्क के बीच हुई ये चर्चा
बता दें कि गुरुवार को (स्थानीय समय) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क के बीच अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने AI और स्पेस के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग स्थापित करने और उसे मजबूत बनाने पर भी बात की।
संबंधित विषय:
Updated on:
14 Feb 2025, 12:27 PM IST
Published on:
14 Feb 2025, 12:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.