Starlink Internet: भारत में अब जियो, एयरटेल, VI के अलावा एलन मस्क की स्टारलिंक की भी इंटरनेट सेवा मिलेगी। भारत सरकार ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। एलन मस्क (Elon Musk) ने काफी लंबे समय से भारत में अपनी इंटरनेट सेवाएं देने को कह रहे थे, अब उनकी ये इच्छा पूरी होते दिखाई दे रही है। अभी तक स्टारलिंक को नियामक संबंधी परेशानियां आ रही थीं हालांकि अब इसका निवारण हो गया है और जल्द ही भारते के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक स्टारलिंक के इंटरनेट की पहुंच होगी।