
Ferry service between India and Sri Lanka
भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के संबंधों में मज़बूती का एक और अध्याय आज लिख दिया गया है। आज, शनिवार, 14 अक्टूबर से एक बार फिर दोनों देशों के बीच नौका सेवा (फेरी सर्विस) शुरू हो गई है। यह सेवा तमिलनाडु के नागपट्टिनम (Nagapattinam) से शुरू की गई और यह फेरी श्रीलंका के जाफना (Jafna) के कांकेसंथुराई (Kankesanturai) तक चलेगी। इस सेवा के तहत आज फेरी नागपट्टिनम से कांकेसंथुराई के लिए रवाना हुई। यह सेवा लोगों के लिए शुरू की गई है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) भी वर्चुअली रूप से शामिल हुए और शुभकामानएं दी।
41 साल बाद फिर से शुरू हुई सेवा
दोनों देशों के बीच यह फेरी सर्विस करीब 41 साल बाद फिर से शुरू हुई। इस सेवा का मकसद यात्रियों को सुविधा पहुंचाने के साथ ही दोनों देशों के बीच कनेक्टिवटी को जोड़ना भी है।
कितना होगा किराया और कितना लगेगा समय?
इस फेरी सर्विस के ज़रिए अगर किसी को तमिलनाडु से श्रीलंका जाना है तो उसे 7,670 रुपये चुकाने होंगे। इसमें 6,500 रुपये किराया और 18% GST शामिल है। आज इस सर्विस के लिए टिकट 2,800 रुपये में मिलेगा। इस फेरी सर्विस के ज़रिए 3-4 घंटे में सफर तय किया जा सकेगा।
दोनों देशों के संबंधों में आएगी मज़बूती
भारत और श्रीलंका के बीच शुरू हुई इस फेरी सर्विस से दोनों देशों के संबंधों में भी मज़बूती आएगी। न सिर्फ इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापारिक संबंधों में भी मज़बूती आएगी।
यह भी पढ़ें- गाज़ा सिटी में घुसी इज़रायली सेना, रातभर गोलीबारी और बमबारी से दहलाया
Published on:
14 Oct 2023 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
