
बोल्ड और न्यूड फोटोज के लिए मशहूर अमेरिकी मैगजीन प्लेबॉय ने इस बार एक मुस्लिम महिला की तस्वीर छापी है। इसमें यह मुस्लिम महिला हिजाब पहने हैं। इस तस्वीर का कुछ संगठनों ने विरोध किया है।
प्लेबॉय मैगजीन के अक्टूबर के रीनीगेड्स अंक में नजर आ रही यह महिला अमेरिका की पत्रकार नूर टगौरी हैं। यह उस सीरीज का हिस्सा है जिसमें उन महिला और पुरुषों पर फोकस किया गया है जिन्होंने अपने पसंदीदा काम को करने के लिए हर तरह के जोखिम उठाए। यहां तक की अपनी जान को भी खतरे में डाला।
22 वर्षीय नूर, नेव्सी में एक वीडियो न्यूज नेटवर्क के लिए पत्रकार के रूप में काम करती हैं। प्लेबॉय में उनकी जो तस्वीर छपी है उसमें वो काले लेदर जैकेट के अलावा जींस, स्नीकर्स और हिजाब पहने नजर आ रहीं हैं। लीबिया मूल की टगौरी का लक्ष्य है कि वो अमेरिकी टीवी चैनल्स पर पहली हिजाबी एंकर के रूप में नजर आना चाहती हैं।
नूर का कहना है, मुझे पता है यह हमारी कम्युनिटी की छवि या कहानी को मीडिया में तोड़ मरोड़ा और एक्सप्लोइट किए जाने जैसा है। नूर ने 2012 में सोशल मीडिया पर भी एक कैम्पेन शुरू किया था जिसके बाद उन्हें काफी पहचान मिली और आज सोशल मीडिया में उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
प्लेबॉय जैसी पत्रिका में उनकी तस्वीर छपने पर कुछ संगठनों ने नूर का विरोध भी किया है। एक ऑनलाइन वेबसाइट द मुस्लिम वाइब ने लिखा है कि प्लेबॉय पॉर्नोग्राफी का पर्याय है। यह दशकों से महिलाओं को एक वस्तु के रूप में, यौन उपयोग जैसे गलत तरीकों से पेश करती आई है। सिर्फ इसलिए कि उन्होंने इससे हटकर अपनी छवि को सुधारने की कोशिश की है, हम उनके साथ हो जाएं यह सही नहीं है।
Published on:
28 Sept 2016 10:35 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
