
Flash floods in Afghanistan
भारी बारिश इस समय कई देशों में एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इन देशों में अफगानिस्तान का नाम भी शामिल है। अफगानिस्तान में भारी बारिश की वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं। अफगानिस्तान में कई जगहों पर भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है और इससे लोगों को काफी परेशानी आ रही है। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर रहा है। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। देश की नेशनल डिज़ास्टर अथॉरिटी ने इस बारे में हैरान करने वाली जानकारी दी है।
10 लोगों की मौत
अफगानिस्तान की नेशनल डिज़ास्टर अथॉरिटी ने जानकारी दी कि पिछले दिनों में देश में अलग-अलग जगहों पर अचानक बाढ़ आने के मामले सामने आए हैं। इस वजह से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
8 लोग घायल
पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान में में अलग-अलग जगहों पर अचानक बाढ़ आने से 8 लोग घायल भी हो गए हैं।
बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा
अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ के मामलों की वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इस बाढ़ की वजह से कुछ लोग लापता भी हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें- आतंकी ने किया पाकिस्तान में स्कूल वैन पर हमला, 2 बच्चों की मौत और 5 घायल
Published on:
22 Aug 2024 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
