अमेरिका (United States of America) में आए दिन ही गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) एक बेहद ही गंभीर समस्या है, जिसने लंबे समय से अमेरिका को जकड़ा हुआ है। अमेरिका में गन वॉयलेंस की समस्या खत्म होना तो दूर, कम होने का भी नाम नहीं ले रही है। अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से पब्लिक प्लेस और प्राइवेट प्लेस, कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार को फ्लोरिडा (Florida) राज्य के टैलाहासी (Tallahassee) शहर में हुई।